Top News

काशी दीप विजन वाराणसी, उदय प्रताप कालेज के इग्नू अध्ययन केन्द्र में इण्डक्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन वाराणसी -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र- 2708 के तत्वावधान में राजर्षि सेमिनार हाल में रविवार को जुलाई सत्र- 2025 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के परिचय सम्मेलन (इंडक्शन मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक उपेंद्रनाथ त्रिपाठी इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र वाराणसी व विशिष्ट अतिथि के रूप में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के डिप्टी रजिस्ट्रार डा.बनमाली सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डा. उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में इग्नू की शिक्षा व्यवस्था को देश विदेश में व्यापकता प्रदान करने वाले प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इग्नू की डिजिटल लर्निंग- फेसबुक, यूट्यूब, विभिन्न टीवी चैनलों पर चल रही शैक्षिक सामग्री, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, इग्नू का रोजगारपरक पाठ्यक्रम ढांचा, प्रवेश की व्यवस्था तथा क्रेडिट प्रणाली आदि के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए अध्ययन एवं परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के समाधान भी प्रस्तुत किये। अध्ययन केंद्र उदय प्रताप कॉलेज के संबंध में प्रोफेसर संजय कुमार शाही ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्ययन केंद्र से संबंधित संपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई। उन्होंने केंद्र पर संचालित होने वाली परामर्श कक्षाएं, सत्रीय कार्य, परीक्षा व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार से बताया। केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. आर एसएस रघुवंशी ने विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र की सुविधाओं तथा सत्रीय कार्य एवं अन्य गतिविधियों से अवगत कराया । विशिष्ट अतिथि डा. बनमाली सिंह द्वारा विद्यार्थियों को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र से प्राप्त सुविधाओं तथा उनकी संकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और इग्नू के समस्त छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक समन्वयक प्रो. अनिल कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित सहायक समन्वयक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में इग्नू अध्ययन केंद्र के डॉ.डीडी सिंह, सहायक समन्वयक सहित सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। इग्नू पाठ्यक्रम के बारे में अवगत कराते निदेशक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने