काशी दीप विजन वाराणसी --चेतगंज पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे संग एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार कब्जे सीसी टीवी कैमरा किया बरामदवाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट,शराब तस्करी, ठगी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल तथा अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सीसी टीवी कैमरा चोरी करने वाले अभियुक्त को शनिवार को दोपहर बकरा मण्डी जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी किये गये सीसी टीवी कैमरा बरामद किया गया। अभियुक्त का नाम मनोज कन्नौजिया पुत्र सीरन कन्नौजिया निवासी लहंगपुरा औरंगाबाद चेतगंज बताया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 14 नवम्बर को वादी के द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की चोरी की दी गयी तहरीर पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना तत्परता बरतते हुए शनिवार को अभियुक्त को बकरा मण्डी से सीसी टीवी कैमरे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल करते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना करने की बात कही गयी। अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 रवि सिंह, हे0का0 कमलेश यादव आदि शामिल रहे।-गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते एसओ चेतगंज, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें