भेलूपुर थाना प्रभारी द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत नारी सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान वाराणसी काशी दीप विजन,पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत बुधवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाटों पर नारी सुरक्षा और जागरूकता का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नए महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया।भेलूपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार त्रिपाठी ने नई महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्सी घाट पर पहुंचकर एक ब्रीफिंग का आयोजन किया। इसके बाद, घाटों पर मौजूद लोगों के बीच नारी सुरक्षा को लेकर जागरूकता किया गया और सुरक्षा संबंधी जांच अभियान भी चलाया गया।पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर, भेलूपुर थाना प्रभारी त्रिपाठी ने थाने के अंतर्गत आने वाले सभी चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाएं। इसी कड़ी में आज अस्सी घाट पर यह अभियान आयोजित किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जनता खासकर युवतियों और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करना है। पुलिस टीम ने लोगों से संवाद किया और किसी भी तरह की समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें