Top News

गाज़ीपुर काशी दीप विजन, 20 नवम्बर को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ नगर पालिका की पोल खोलने के अभियान के तहत नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत कांशीराम आवास बड़ी बाग मुहल्ले में भ्रमण किया गया। भ्रमण के पश्चात अभिनव सिंह ने कहा कि किसी जमाने में प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती जी के ड्रीम प्रोजेक्ट कांशीराम शहरी आवास शासन प्रशासन की घोर लापरवाही का शिकार है। इस आवास में रहने वाले लोगों की सुख सुविधा का किसी को ख्याल नहीं है। इस मुहल्ले में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। विधुत व्यवस्था अनियमित है। भारी बकाया के चलते नित इनकी बिजली काट दी जाती है। इस मुहल्ले की गलियां अंधेरी है। नगरपालिका द्वारा रोशनी का कोई इंतजाम नहीं है। यह मुहल्ला पूरी तरह से गंदगी के ढेर पर खड़ा है। जगह जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। नगरपालिका द्वारा कोई सुविधा मोहल्लेवासियों को नहीं दी जा रही है। मुहल्ले की गलियां गंदी व सड़कें पूरी तरह जर्जर है। नालियों में सिल्ट जमा है। नालियां पर ढक्कन नहीं है। जर्जर सड़कें और खुली नालियों के चलते वार्डवासियों का घर से निकलना दूभर है। शहरवासियों के चोटिल होने की संभावना हर समय बनी रहती है। विधुत खंभे कमजोर और तार जमीन छू रहे है। जिसके चलते कोई भी अप्रिय घटना किसी भी समय घट सकती है।इस वार्ड में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई कर्मी लापता है। कूड़ा उठाने वाला वाहन बेसमय वार्ड में आता है। उसका कोई लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पाता। इस मुहल्ले की गलियां अंधेरी है। नगरपालिका का शहर के विकास का दावा झूठा है। नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उसका नगर की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है।महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि नगरपालिका को नगरवासियों की सुख सुविधा का कोई ख्याल नहीं है। सुंदरीकरण के नाम पर विशेश्वर गंज और महुआ बाग के चौराहे नगरपालिका के लिए एटीएम का काम कर रहे हैं। दोनों चौराहे पर लगे फौव्वारे लगभग बंद रहते हैं, मरम्मत के नाम पर आये दिन नगरपालिका द्वारा पैसे उतारे जाते हैं। शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं भी उपेक्षित है। इस भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्षा यादव, चन्द्र प्रकाश यादव,अल्का अग्रवाल, शाहिद,वेद प्रकाश यादव, अरूण कुमार यादव,संजय यादव, गुड्डू, राजदीप रावत, महफूज,शेर अली राईन,पिंटू यादव,शेफ,लड्डन काका,जुमराती, मोहम्मद रफीक, अविनाश श्रीवास्तव, सीमा देवी, गुड्डी आदि उपस्थित थे।इस भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदि उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र गुप्ता ने किया ने किया महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने