सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं एकता रैली निकाला जिसमें हिन्दू इंटर कालेज के छात्र छात्राओं सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।जमानियां काशी दीप विजन । सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं एकता रैली निकाला जिसमें हिन्दू इंटर कालेज के छात्र छात्राओं सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। बताया जाता है। कि गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह नेतृत्व में एक एकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि अभिनव सिंहा के साथ क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित हिन्दू इंटर कालेज की छात्राओं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा रैली एन एच 24 सड़क होते पांडेय मोड़ होते दूरहिया मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी सभी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह देश की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। दर्शना सिंह उह भी बताया कि पटेल जी ने रियासतों का विलय करके भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। रैली में अधिक भीड़ के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना थी। हालांकि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे मार्ग पर मुस्तैदी के साथ चलते रहे। उनकी तत्परता के कारण रैली शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जमानियां में आयोजित इस रैली ने क्षेत्र में एकता, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भारत आत्मनिर्भर भारत एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी, स्कूल के बच्चे एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें