*वाराणसी के रोहनिया विधानसभा में आयोजित सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोग हुए शामिल, अखंड भारत की एकता का संदेश गूंजा* वाराणसी के रोहनिया विधानसभा कंदवा में आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज पूर्वी से प्रारंभ हुआ, जिसे *उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु एवं सदस्य विधान परिषद सह भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या एवं सुरेंद्र नारायण सिंह, गोपाल जी पटेल पार्षद, सुधीर प्रजापति उर्फ राजू, जितेंद्र केसरी मंडल अध्यक्ष, साल्गु पटेल श्याम भूषण पार्षद सहित सुरक्षा व्यवस्था में लगेAC P, थाना अध्यक्ष मडुवाडीह, थाना अध्यक्ष लोहता चौकी प्रभारी डीरेका, एव,कई गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। *सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा* ने अपने संबोधन में कहा कि देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा, "अखंड भारत की आधारशिला सरदार पटेल के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाई। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।"यह यात्रा कंदवा से शुरू होकर लठिया चौराहे से होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल पीजी महाविद्यालय पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इसी दौरान मंच पर सरदार पटेल को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, भानु पटेल, उदय नारायण पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति जयप्रकाश पटेल गोपाल नारायण सिंह आलोक पांडे दिनेश मौर्य सुरेश सिंह ज्योति सोनी रजनी सिंह गौरव पटेल विनोद सोनकर सभी पाषर्दगढ़, मीडिया प्रभारी अजीत यादव, सभी मंडल पदाधिकारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे! संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें