Top News

दालमंडी अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण का विरोध, 25-30 लोगों पर मुकदमा दर्ज वाराणसी काशी दीप विजन ी दालमंडी इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को प्रशासनिक टीम के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में 25-30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) द्वारा दालमंडी और काजीपुरा कला वार्ड में अवैध रूप से बने भवनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की संयुक्त टीम ध्वस्तीकरण के लिए मौके पर पहुंची।हालांकि, टीम का मोहम्मद सलीम और इमरान उर्फ बबलू समेत 25-30 लोगों ने जबरदस्त विरोध किया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। विरोध करने वालों में कई महिलाएं भी शामिल थीं।वीडीए के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति के मुताबिक, अवैध निर्माण के खिलाफ पहले से ही नोटिस जारी की गई थी। लेकिन जब प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो लोगों के एक समूह ने उनके काम में रुकावट पैदा की।इस घटना के बाद विकास प्राधिकरण ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मोहम्मद सलीम, इमरान उर्फ बबलू और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच चल रही है। दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने