50 मीटर दौड़ बालक में रंजीत कुमार पीसी हरपुर ने स्वर्ण पदक जीता,50 मीटर दौड़ बालिका अंशिका भुसावल चक 100 मीटर एवं 400 में मीटर रामयश सीएस देवरिया ने स्वर्ण पदक जीता। जमानियां। काशी दीप विजन,क्षेत्र के बीआरसी प्रांगण में बुधवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में जमानियां क्षेत्र के कुल 153 विद्यालयों ने भाग लिया था। खो खो लंबी दौड़ में छात्र छात्राओं ने अपने हुनर के दम पर लोहा मनवाया। तथा जीत दर्ज करने वाले छात्राओं को विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के द्वारा तमाम पदक देकर सम्मानित किया गया। 50 मीटर दौड़ बालक में रंजीत कुमार पीसी हरपुर ने स्वर्ण पदक जीता,50 मीटर दौड़ बालिका अंशिका भुसावल चक 100 मीटर एवं 400 में मीटर रामयश सीएस देवरिया ने स्वर्ण पदक जीता। बताया जाता है। कि जमानियां में 72वीं न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 153 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी सफल प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के हाथों से जीत दर्ज करने वाले छात्र को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सुनील कुमार ने बताया कि सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने खेल के बदौलत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए। दबदबा कायम रखते हुए पदक हासिल किया। उक्त जमानियां पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल के अलावा सुरेंद्रनाथ सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार तिवारी, मिथिलेश सिंह, मनीष सिंह,,रेनू सिंह, तृप्ति यादव, शिवशंकर सिंह, तृप्ति यादव ,ज्योति यादव, संस्कृति उपस्थित थे। संचालन प्रतिभा सिंह अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ ने किया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें