वाराणसी काशी दीप विजन - सारनाथ पुलिस ने झांसा देने वाले महाराष्ट्र के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से तीन एटीएम कार्ड,एक लैपटाप,तीन आधार कार्ड,एक पेनकार्ड,दो चेकबुक,पांच मोबाइल फोन,एक फर्जी मुहर,दस पासबुक,एक चेक धनौती देवी,एक मोहरयुक्त लेकर पैड किया बरामदवाराणसी --जनपद में चोरी, लूट, शराब तस्करी व साइबर ठगी आदि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त साइबर विदूष सक्सेना के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानन्द सिसौदिया की पुलिस टीम द्वारा तीन साइबर झांसेबाजों को रविवार को गैर प्रान्त महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः राजेंद्र प्रसाद जायसवार उर्फ़ सोती पुत्र स्व. राम मूरत जायसवार निवासी ग्राम बरई पार थाना बेलीपार गोरखपुर हाल पता यश लक्ष्मी ईडेन अपार्टमेंट गंगापुर नासिक रोहाउस थाना गंगापुर नासिक नगर महाराष्ट्र दूसरे का धनौती देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद जायसवार निवासिनी ग्राम बरईपार थाना बेलीपार हाल पता यशलक्ष्मी इडेन अपार्टमेंट गंगापुर नासिक रोहाउस थाना गंगापुर नासिक नगर महाराष्ट्र और तीसरे का नाम संगीता उपेन्द्र नाथ जायसवार पत्नी उपेंद्रनाथ जायसवार निवासिनी ग्राम बरईपार थाना बेलीपार हाल पता यश लक्ष्मी ईडेन अपार्टमेंट गंगापुर नासिक रोहाउस थाना गंगापुर नासिक नगर महाराष्ट्र बताया गया। अभियुक्तों के कब्जे से तीन एटीएम कार्ड,एक लेपटाप,तीन आधार कार्ड,एक पैनकार्ड,दो चेकबुक,पांच मोबाइल फोन,एक फर्जी मुहर,दस पासबुक,एक धनौती देवी के नाम का चेक और एक मोहरयुक्त लेटरपैड बरामद किया गया।तीनों अभियुक्तों को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ ने बताया कि अभियुक्तों से की गई पूछताछ में अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद जायसवार उर्फ सोती सहित तीनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मिलकर के अन्य व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनसे पैसा ले लेते हैं, और उस पैसे को एक साल में तिगुना पैसा वापस कर देने का झांसा देकर फ्राड करते थे। मेरे गांव के कई लोग व रिश्तेदार झांसे में आ गए और हम लोगों को पहली बार करोड़ों रुपया बिना कुछ किये हासिल हो गया। इस प्रकार अपना जुर्म कबूल करते हुए अपनी गलती की बार-बार माफी मांगने की बात कही गई। तीनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा भा0द0वि0 की धारा 419,420,467,468, 471,409,504,506,120 बी के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ शिवानंद सिसोदिया, उ0नि0 अमरजीत कुमार, म0उ0नि0 उमा जादौन, हे0का0 दिवाकर वत्स, हे0का0 अरविन्द यादव,का0 सौरभ तिवारी,का0 रोहित तिवारी आदि शामिल रहे। तीनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते एसीपी साइबर, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें