Top News

काशी दीप विजन वाराणसी -- कपसेठी पुलिस ने पास्को एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में लूट,चोरी,छिनैती, शराब तस्करी और वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट आकाश पटेल व अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कपसेठी सधुवन राम गौतम की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पास्को एक्ट के वां छित अभियुक्त जोनरू बनवासी पुत्र पाली बनवासी निवासी ग्राम साईंपुर थाना कपसेठी‌ को 11अगस्त को कुरू तिराहा अकोड़ा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया था। यदि गिरफ्तारी नहीं की जाती तो अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पुनः इसी प्रकार के अपराध किए जाने की प्रबल संभावना है, तथा पीड़िता व गवाहों को डरा धमका कर गवाही प्रभावित करने की प्रबल संभावना है। पुनः इस तरह का अपराध को करने से रोकने के लिए गिरफ्तारी किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एंड्रायड फोन विवो कम्पनी का बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक कपसेठी सधुवन राम गौतम द्वारा अभियुक्त जोनरू से नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो व वीडियो दिखाने के सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्त ने माफी मांगते हुए अपनी सफाई जरिए अधिवक्ता न्यायालय में देना‌ बता रहा है। अभियुक्त जोनरू बनवासी उपरोक्त को कब्जा में लेकर भा0द0वि0 की धारा 75(3),131 बीएनएस व 11(3),12 पास्को एक्ट के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कपसेठी सधुवन राम गौतम,म0उ0नि0मेघा सोलंकी, उ0नि0 करूणा सागर तिवारी,का0 शीतला प्रसाद आदि शामिल रहे गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने