काशी दीप विजन वाराणसी -- केमिकल युक्त खाद्य पदार्थो,गुटका व तम्बाकू से बढ़ रहा कैंसर-- डा.रंजूवाराणसी -- सत्तरकटैया प्रखण्ड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सत्तर टोला सिमराही में शनिवार को ग्राम पंचायत सत्तर की पू्र्व मुखिया तारा देवी की अध्यक्षता में इलेक्ट्रो होमियोपैथिक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।इस मेडिकल कैम्प में बनारस की प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डा.रंजू मल्लिक व डा.पी कुमार ने लगभग दो सौ से अधिक दन्त मरीजों का इलाज कर नि:शुल्क दवा वितरित किया। डा.रंजू मल्लिक ने इस मौके पर कहा कि केमिकल युक्त खाद्य पदार्थो, गुटका व तम्बाकू के सेवन से कैंसर होता है। लोगों की दिनचर्या ठीक नहीं है। शाम 6:00 बजे से पूर्व ही भोजन करना चाहिए। सुबह खाली पेट में दूध वाली चाय पेट के लिए बहुत हानिकारक होती है। चाय की आदत को भूलना ही बेहतर है। बहुत जरूरी होने पर नींबू या ग्रीन टी का उपयोग करें। लोगों को पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए। पानी किडनी को साफ रखता है। तेल व मसालेदार आहार कम मात्रा में लेने से लीवर को बचाने में आसानी होती है। गर्म व सुपाच्य भोजन व्यक्ति को को स्वस्थ रखता है। डा. अंजू ने कहा कि वैसे तो सभी पैथ अच्छी है। लेकिन इलेक्ट्रो होमियोपैथिक दवा नेचुरल चीजों से बनती है।इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता,यह बिमारी को जड़ से समाप्त करता है।इस कैम्प का संचालन मनकू मण्डल उच्च विद्यालय सत्तर कटैया के प्रधानाचार्य विष्णुदेव यादव ने किया।दन्त मरीजों का इलाज करती डा.रंजू, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें