Top News

मीरजापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के पैरियाटोला मोहल्ला में मंगलवार की सुबह सफाई कर्मी की पिटाई से हड़कंप मच गया। पीड़ित कर्मी ने ट्रांसपोर्टर के पुत्र और उसके साथी पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद काम छोड़कर सफाई कर्मी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी करते हुए आक्रोश का इजहार किया। कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई है। एक रिपोर्ट Vo 1: पीड़ित सफाई कर्मी अभिषेक ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह नियमित सफाई कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसने विपिन ट्रांसपोर्ट के ट्रक मालिक से कहा कि वाहन हटवा दें ताकि सफाई की जा सके। इस पर ट्रांसपोर्टर के पुत्र और ड्राइवर ने नाराज होकर अभिषेक को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी पिटाई कर घायल कर दिया।अभिषेक का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह कटरा कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की और उल्टा ट्रांसपोर्टर का पक्ष लेते हुए कर्मियों को थाने से भगा दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता आशीष कुमार सुदर्शन ने कहा कि “एक ओर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री सफाई कर्मियों को सम्मान दे रहे हैं, वहीं नगर में कर्मियों की पिटाई की जा रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।Bite : अभिषेक, पीड़ित सफाई कर्मी Bite : आशीष कुमार सुदर्शन, कर्मचारी नेता, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

Post a Comment

और नया पुराने