Top News

राहुल गांधी आज जाएंगे चंडीगढ़, दिवंगत IPS पूरण कुमार के परिवार से करेंगे मुलाकातनई दिल्ली।काशी दीप विजन ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे आत्महत्या करने वाले IPS अधिकारी पूरण कुमार के आवास पर जाएंगे। राहुल गांधी वहां दिवंगत अधिकारी की पत्नी और परिजनों से मुलाकात करेंगे।बताया जा रहा है कि IPS पूरण कुमार ने हाल ही में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका है, जिससे परिवार और पुलिस विभाग में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।राहुल गांधी की यह मुलाकात न केवल शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मानी जा रही है, बल्कि इसे व्यवस्था में व्याप्त दबाव और उत्पीड़न के मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने