वाराणसी काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता-- मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी -- विकासखण्ड हरहुआ के ग्राम पंचायत आयर के केंद्रीय विद्यालय आयर में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी के तत्वाधान में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरहुआ विवेक सिंह द्वारा केंद्रीय विद्यालय की बालिकाओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान एवं स्वावलंबन तथा विभिन्न हेल्पलाइनो की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से केंद्रीय विद्यालय आयर के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा पीआरडी के जवान अविनाश समेत कई लोग उपस्थित रहे।फोटो -01-बालिकाओं को जागरूक करते युवा कल्याण अधिकारी हरहुआ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें