Top News

उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के द्वारा अवैध पटाखों की दुकानों की चेकिंग अभियान चलाया।जमानियां। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के द्वारा अग्रिम त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए। बुधवार को नगर के स्टेशन बाजार में अवैध रूप से पटाखों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ वार्ता कर अवगत कराया। कि यदि आप सभी को पटाखों की दुकान लगानी है। तो नियमानुसार आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर स्टेशन के रामलीला मैदान में लगाए अन्यथा बिना अनुमति के बाजार में दुकान लगाई जाती है तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है। कि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के साथ स्टेशन बाजार में पहुंचकर अवैध पटाखा दुकानों की चेकिंग किया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कम मची रही। उन्होंने हिदायत दिया कि बिना अनुमति के दुकान सड़क पटरी किनारे लगी तो विभागीय स्तर पर उचित कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। चौरसिया ने बताया कि पटाखों की दुकान रामलीला मैदान में अनुमति प्राप्त कर लगाया जाए। अन्यथा विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा। उक्त मौके पर विजय कुमार आदि अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने