क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली पुलिस कर्मियों के साथ किया बैठक। जमानियां। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर स्थित मीटिंग हाल में बुधवार को पुलिस कर्मियों के साथ एक आवश्यक बैठक किया। जिसमें उन्हें सभी पुलिस कर्मियों को शासन द्वारा मिले मोबाइल पर जिस क्षेत्र में जाते है। वहां की फोटो सूचना अपडेट करने के साथ अपराध, कानून-व्यवस्था और जनता से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने के लिए दिशा निर्देश दी। बताया जाता है। कि बुधवार को आयोजित इस बैठक का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को हाल की घटनाओं और चल रही जांचों के बारे में जानकारी देना और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अपराध और कानून-व्यवस्था हाल की अपराध दर, विशेष अपराधों की जांच और भविष्य में होने वाले अपराधों की रोकथाम के तरीकों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को जनता के साथ बेहतर संवाद करने और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता देने के तरीके के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया। अनिल कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों से शासन द्वारा दी गई मोबाइल पर किसी भी घटना के बारे में या उस स्थान की लोकेशन अपडेट करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित पुलिस कर्मियों से कहा कि जिस क्षेत्र में आप लोग जाते हो, वहां की लोकेशन के साथ पुलिस जानकारी को तत्काल मोबाइल से अपडेट किया जाए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कानूनी प्रक्रियाओं के साथ तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। ताकि वे प्रभावी ढंग से काम कर सकें। और अपराधों को सुलझाने और दोषी को सजा दिलाने की दर में सुधार पर कार्य किया जा सके। ताकि न्याय व्यवस्था मजबूत हो सके। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, सिपाही दुर्गेश कुमार तिवारी, रतन कुमार सरोज, आदि के साथ कोतवाली के सभी पुलिस कर्मी शामिल रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें