Top News

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ का महापर्व संपन्न, जमानियां के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाबजमानियां। नगर के 7 घाटों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य गंगा घाटों पर सैकड़ों महिलाओं ने उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसी के साथ ही चार दिवसीय छठ का महापर्व संपन्न हो गया। व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। वृति महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगातीं। बताया जाता है। कि सोमवार को नगर कस्बा के 7 घाटों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा स्नान सैकड़ों घाटों पर महिलाओं ने उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालु अपने घरों से घाट के लिए साढ़े तीन बजे से ही निकल गए थे। सोमवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही नगर पालिक परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता पालिका स्टाफ कर्मियों के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ रविवार को चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध घाट पहुंचकर औचक निरीक्षण कर व्रती महिलाओं को सुख सुविधा मुहैया कराने के लिए अथक प्रयास किया। तथा आने जाने वाले रास्ता की सुनिश्चित साफ सफाई और चुने का छिड़काव किए जाने के लिए स्टाफ कर्मियों को निर्देशित किया। बताया जा रहा है। कि नगर कस्बा स्थित स्नान घाट पर व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य दी। इस छठ महापर्व के दिन भगवान भास्कर और छठी मैया की उपासना के लिए पक्का बलुआ घाट, चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध, बडेसर घाट, सतुआनी घाट, कपूरा घाट, मुनान घाट, हरपुर घाट सहित आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर प्रसाद की टोकरी रख परिवार के साथ नंगे पैर घाट पर पहुंची। व्रतियों ने विधि-विधान से छठी मइया की पूजा की। गंगा में डुबकी लगाई और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। सभी घाटों पर शांति व्यवस्था व सुरक्षा के लिए उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कानूनगोह नसीमुल्लाह, कानूनगोह अजय यादव सहित लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय महिला पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ अर्लट मोड़ पर दिखे। इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार नौका विहार के माध्यम से कड़ी नजर बनाए रखे। इस दौरान घरों में व्रतियों की ओर से कोसी भरा गया था। वहां सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद भी पूजा-अर्चना होती रही। घरों में छठ मैया के गीत गूंजते रहे। पूजन और उपासना के बाद व्रतियों ने पारण किया। उक्त मौके पर पालिका कंप्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी, बड़े बाबू विजय शंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार, सहित आदि पालिका कर्मी मुस्तैद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने