Top News

नगर पालिका परिषद में सदस्य पद के लिए उपचुनाव में 6 प्रत्याशी मैदान में मुकाबला दिलचस्प जमानियां। नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर एक में रिक्त पद के लिए उपचुनाव में बुधवार को 6 सदस्य प्रत्याशी मैदान में डटे रहे। सदस्य पद के लिए उपचुनाव में बुधवार को वार्ड नंबर एक हरपुर के लिए मतदाताओं की लंबी कतार में खड़ा होकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए व्याकुल रहे। पालिका के उपचुनाव मे सदस्यों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि पालिका के वार्ड नंबर एक सदस्य पद के लिए जीत की मैदान में 6 प्रत्याशी मैदान पर डटे हुए है। नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए बुधवार को उपचुनाव में मतदाताओं ने लंबी कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग करते रहे। बताया जाता है। कि नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक हरिजन बस्ती हरपुर में 1:00 बजे से सायं 03:00 बजे तक कुल मतदान 512 जिसमें पुरुष 238, महिला 274 ने मतों का इस्तेमाल किया। और 3:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक कुल मतदान 539, पुरुष 282, महिला 257 ने मतदान किया। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता बंदोबस्त रहा। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा के साथ मय पुलिस कर्मी स्कूल परिसर और उसके बाहर तैनात रहे। और आने जाने वालों को चेकिंग करते रहे। इस दौरान उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए शांति पूर्ण मतदान कराया गया। किसी प्रकार की कोई नोंकझोंक नहीं हुआ। सभी मतदाता शांतिपूर्ण अपने मत का प्रयोग किया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने सकुशल मतदान होने पर राहत की सांस लिया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने