Top News

छठ महापर्व के लिए सजी कस्बा बाजार सहित एन एच 24 सड़क पटरी पर फलों सहित अन्य पूजा सामग्री की दुकानें।जमानियां। छठ महापर्व पर पूजा पाठ के लिए सामग्री कस्बा बाजार सहित एन एच 24 सड़क पटरियों पर शनिवार को दुकानें सजी ताकि व्रती महिलाओं को सामान उपलब्ध हो सके। कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार में व्रती महिलाओं को भरपूर सुविधा मुहैया कराने के लिए जगह जगह पूजा सामग्री की दुकानें लगाई गई है। बताया जाता है। कि लोक आस्था के महापर्व छठ को बेहद धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाने के लिए है। महापर्व छठ को लेकर बाजार में शनिवार को उत्सव का माहौल बना है। अमूमन देखा जाता है। कि ऐसे पर्व नजदीक आते ही पूजा सामग्री और फलों के दामों में इजाफा हो जाता है। अधिक मुनाफा कमाने के लिए बेहद ऊंचे दरों पर पूजा सामग्री और फल की बिक्री हो जाती है। ऐसे में कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार सहित एन एच 24 सड़क पटरियों पर वर्षों से अनोखे बाजार का आयोजन किया जाता है। जहां समाज के लोग मिलकर बिना लाभ के फल और पूजा सामग्री छठव्रती को उपलब्ध कराते हैं। सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल दुकानदारों के द्वारा लागत मूल्य में ही लोगों को सामान उपलब्ध कराया जाता है। इसमें नारियल, केला, संतरा, सिंघाड़ा, सेब, डेंबा जैसे फल शामिल हैं। इसके साथ गन्ना, अदरक, घी, रिफाइंड जैसी चीजें भी लागत मूल्य पर उपलब्ध करवाते है। इसके लिए दो दिनों का नगर कस्बा व स्टेशन बाजार में लगाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज के इलाकों से व्रती महिलाएं या उनके परिजन महापर्व छठ पर्व के लिए खरीदारी करते है।

Post a Comment

और नया पुराने