Top News

मंडुआडीह में नाबालिग को बहला-फुसलाकर जमीन हड़पने का आरोपथाना प्रभारी ने जांच कर आगे की कार्यवाही का दिया आश्वासन वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हरिहरपुर भुल्लनपुर निवासी राजकुमारी पत्नी स्व. सच्वेलाल पटेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा नाबालिग पुत्र शुभम पटेल (जन्म 24 अक्तूबर 2007) को गौरव पटेल और उसके साथियों ने बहला-फुसलाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया। राजकुमारी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद गौरव ने उसके पुत्र से दोस्ती की और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका आधार कार्ड साइबर सेंटर में बदलवाया, जिसमें जन्मतिथि 2003 दर्ज करवा दी। इसके बाद फर्जी आधार के आधार पर शुभम को बालिग दिखाकर परिवार की जमीन उसके नाम चढ़वा दी गई और बाद में साजिश के तहत कई हिस्से अन्य लोगों के नाम रजिस्ट्री करा लिए गए।राजकुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि गौरव और उसके साथियों ने शुभम से जबरन बैंक खाता खुलवाया, उसके एटीएम और चेकबुक अपने पास रखे और खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। पूरे मामले को मंडुवाडीह पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने