Top News

कार्यालय अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी। दिनांक-16.10.2025मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना/कैलेण्डर के अनुसार कार्य/कार्यक्रम सम्पादित करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के तृतीय चरण के अनुसार स्कूलों/कालेजों में भ्रमण करते हुए जन जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कर बालक/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम के दौरान (help line no 1090, 1098, 1076,1930, 100, 112, 102,181) व विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गई।बीट पुलिस अधिकारी द्वारा स्कूलों/कालेजों का भ्रमणः- ‘‘मिशन शक्ति’’ (फेज-5.0) के तृतीय चरण में कमिश्नरेट वाराणसी के बीट पुलिस कर्मियों द्वारा स्कूलों/कालेजों में 70 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 5671 बालक/बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 5609 प्रचार-प्रसार की सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया।एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की गयी कृत कार्यवाहीः- कमिश्नरेट वाराणसी की एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल, कालेज, पार्क, भीड-भाड़ वाले 183 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 2909 व्यक्तियों को चेक कर 1017 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 16 के विरूद्व धारा 126/135/170 बीएनएस की कार्यवाही करते हुए 04 अभियोग पंजीकृत कर 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।नियम विरूद्व चार पहिया वाहनों की चेंकिंग एवं कृत कार्यवाहीः- कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 112 स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए 1360 वाहनों को चेक कर 122 वाहनों का चालान करते हुए 34 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गयी, 11 वाहनों से हूटर, 07 वाहनों से बत्ती हटवाई गयी, 33 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाये गये तथा 05 वाहनों को सीज किया गया, तथा 423 वाहन स्वामी को कठोर चेतावनी दी गयी।स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्व मौके पर की गयी कृत कार्यवाहीः- कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 106 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 966 वाहनों को चेक कर 53 वाहनों का चालान कर 02 वाहनों को सीज किया गया।  “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के तहत श्री विनोद कुमार पुत्र सत्यनरायन निवासी SA 5/140- 5 - 1 जे0डी0 नगर फेस-1 अकथा पहड़िया थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि0 वाराणसी के प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री उम्र 17 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0178/2025 धारा- 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपहृता को अभियुक्त के साथ बरामद कर अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र नत्थू शाह निवासी - अलीगंज पोस्ट अलीगंज खीरी थाना गोला जनपद खीरी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में जेल भेजा गया तथा पीड़िता को माननीय न्यायालय सीडब्लूसी पेश कराकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया ।  “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के तहत जनपद गाजीपुर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी (आंशिक मानसिक विक्षिप्त) जो की भटकते हुये जनपद वाराणसी आ गयी थी, जिसे थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किशोरी उपरोक्त के परिजनो से सम्पर्क कर उन्हे सूचित किया गया, जिसके उपरान्त आज दिनांक-16.10.2025 को उपरोक्त किशोरी को सकुशल उसकी माता को सुपुर्द किया गया । कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने