वाराणसी काशी दीप विजन --काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का शुभारम्भ कल सेवाराणसी -- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेलों में ग्रामीण क्षेत्र के तीन विकासखण्डों सेवापुरी, आराजीलाइंस और काशी विद्यापीठ के 41 न्याय पंचायतो में कल से प्रारंभ होगा। इन न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में वह प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे जो ग्राम स्तर पर विजेता घोषित किए गए हैं। ग्राम स्तर पर 198326 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से 1586 प्रतिभागी विभिन्न खेलों में विजेता घोषित किए गए थे। ग्राम पंचायत स्तर पर कुल पांच आयु वर्गों में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इसमें अंडर 11,11 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, ऊंची कूद और लंबी कूद, रस्सी कूद, चिन आप, पुश अप, कुश्ती में प्रतिभाग किया। न्याय पंचायत स्तर पर विजेता प्रतिभागी 24 और 25 अक्टूबर को ब्लाक स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। न्याय पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अतिरिक्त पुश अप,चिन अप, रस्सी कूद, कुश्ती, योगासन, गोला फेक, बालीबाल कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। न्याय पंचायत स्तरीय खेल मैदान की आज तैयारी कर ली गई है।- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें