Top News

जिलाधिकारी के आदेश हवाहवाई 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर एक दो विद्यालयों को छोड़ तमाम सरकारी और निजी विद्यालयों में झंडारोहण नहीं किया गया। जमानियां काशी दीप विजन जिलाधिकारी गाजीपुर ने सभी विद्यालयों के अध्यापकों को निर्देश दी है। कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। अगर किसी विद्यालयों के द्वारा शिकायत मिला। तो उस विद्यालय के खिलाफ विभागीय स्तर पर उचित कार्यवाही किया जाएगा। उन्होंने अपने आदेश में कहा है। कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। और उनके आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान करने का प्रतीक है। यह छात्रों को सत्य,अहिंसा और देश के प्रति सेवा के मूल्यों के बारे में सिखाता है। और पूरे भारत में मनाए जाने वाले इस राष्ट्रीय अवकाश का एक आवश्यक अंग है। बता दें कि ध्वजारोहण क्यों किया जाता है। यह देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक, महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि है। उनके आदर्शों का सम्मान यह सत्य, आत्म-अनुशासन और शांति की उनकी विरासत का सम्मान करता है। यह छात्रों को अहिंसा और सत्य के उनके मूल्यों से परिचित कराता है। और गांधी के दर्शन की गहरी समझ प्रदान करता है। शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गांधी जयंती के दौरान अन्य गतिविधियाँ जैसे ध्वजारोहण के अलावा, विद्यालय में गांधी जयंती पर निम्नलिखित गतिविधियाँ भी कर सकते हैं। जैसे उनके चित्र अनावरण और माल्यार्पण महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करना और उनकी देश सेवा के बारे में जानकारी देना। उन्होंने बताया कि व्याख्यान और चर्चाएँ गांधी के जीवन, संघर्षों और उनके विचारों पर चर्चाएँ आयोजित करना होता है। सिंह ने बताया कि अहिंसा और सत्य के मूल्यों पर आधारित कला और रचनात्मक गतिविधियों में छात्रों को शामिल करना भी होता है। इसके द्वारा संकल्प लेना आजादी की रक्षा और राष्ट्र की एकता से संबंधित संकल्प लेना होता है। ये सभी गतिविधियाँ छात्रों को गांधी के आदर्शों को सिखाने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करती हैं। कस्बा बाजार के प्राथमिक विद्यालय 1.2 और क्षेत्र के सराय मुराद अली प्राथमिक विद्यालय सहित तमाम निजी विद्यालयों में गांधी जयंती पर झंडारोहण नहीं किया गया। जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर भी निजी विद्यालयों सहित सरकारी विद्यालयों में झंडा रोहन नहीं किया जाना घोर उदासीनता और आदेश का अवहेलना किया जाना दिखाई दिया है। इसकी जानकारी लेने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार से बातचीत करना चाहा। तो उनका फोन नहीं लग रहा था। फोटोखंड शिक्षा कार्यालय पर् झंडारोहण करते शिक्षक अरविंद कुमार सिंह व अन्य शिक्षक गण, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने