वाराणसी काशी दीप विजन -- यूपी एजुकेशनल के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरनावाराणसी -- यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आंदोलन के दूसरे चरण में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना अध्यक्ष सुधीर चंद्र वर्मा के नेतृत्व में दिया गया।धरने में जनपदीय सचिव अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे, जनपदीय कोषाध्यक्ष रबीना रावत, ऑडिटर सुनील गुप्ता,प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, मंडलीय अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव, मंडलीय सचिव महर्षि राज, मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार शुक्ला, पूर्व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल ल्यूक,प्रान्तीय उपाध्यक्ष कुन्दन सिनहा, पूर्व मंडलीय सचिव अनन्त किशोर जनपद अध्यक्ष रितेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। धरने के अन्त में कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा।अंत में संगठन के अध्यक्ष सुधीर चंद्र वर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए धरने के समापन की घोषणा किया गया और दिनांक 12 नवंबर को डायट सारनाथ में आयोजित धरने में सभी सदस्यों को उपस्थित होने का अनुरोध किया गया।फोटो -05- डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें