कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हेतिमपुर की आठवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी, मुस्कान को SDM बनाया गया।जमानियां। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हेतिमपुर की आठवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी को SDM बनाया गया।इसके अलावा इसके अलावा मुस्कान ,लाली, रेखा, करिश्मा छात्राओं को बारी बारी से SDM की कुर्सी पर बैठाया गया। बताया जाता है। कि मिशन शक्ति 5.0' के तहत एक दिन के लिए एसडीएम का कार्यभार संभाला। छात्रा नंदनी को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हेतिमपुर की छात्रा को एक दिन के लिए एसडीएम के रूप में कार्य किया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया नंदनी छात्रा की भूमिका में इस दौरान छात्रा नंदनी ने एसडीएम के साथ बैठकर विभिन्न लोगों की समस्याओं को सुना। इसके साथ उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता और आत्म-विश्वास से प्रभावित किया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि मिशन शक्ति के मद्देनजर विशेष रूप से लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस अवसर पर वार्डन अर्चना सिंह, महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। फोटोछात्रा मुस्कान और नंदनी को एक दिन के लिए एसडीएम की कुर्सी पर बैठाया गया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें