चन्दौली : 16 मिशन शक्ति केंद्र स्थापित, 128 महिला आरक्षियों की हुई तैनातीचन्दौली। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में जनपद चन्दौली में बड़ा कदम उठाया गया है। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 16 मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 128 महिला आरक्षियों सहित जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बालिका सुरक्षा और अन्य संवेदनशील मामलों में पीड़ितों को तत्काल सहायता, परामर्श, कानूनी मार्गदर्शन और सुरक्षा मिल सके।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित करने के निर्देश के बाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को 20 सितम्बर को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में ये केंद्र शुरू किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र पुलिस चौकियों की तरह कार्य करेंगे। महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों की जांच और त्वरित निस्तारण यहीं से किया जाएगा। इन केंद्रों को महिलाओं के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।सरकार का मानना है कि यह पहल महिलाओं को राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदारी देने के साथ-साथ लैंगिक समानता और महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूत कदम साबित होगी। नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें