Top News

काशी दीप विजन वाराणसी,सीडीओ ने लम्पी डिजिज की रोकथाम हेतु किया वर्चुअल समीक्षा वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा शनिवार को विकास भवन में लम्पी डिजिज की रोकथाम हेतु वर्चुअल समीक्षा बैठक किया गया। वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह,डिप्टी सीवीओ, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी जुड़े थे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन ग्राम पंचायत में लम्पी डिजिज के केसेज आये हैं उनके अगल-बगल के गांव को रोस्टर में प्राथमिकता देते हुए वैक्सीनेशन आज से ही प्रारम्भ कर दिया जाए। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह स्वयं ग्राम प्रधानों से बात कर वैक्सीनेशन हुआ है कि नहीं की जानकारी प्राप्त करते हुए वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही एंबुलेंस का नंबर प्रत्येक गांव पंचायत में लिखवाने के निर्देश दिए गए। डिप्टी सीवीओ को निर्देशित किया गया कि वैक्सीनेशन की कार्य योजना बनाकर रोस्टर वाइज डॉक्टरों की तैनाती करते हुए वैक्सीनेशन शत- प्रतिशत कराना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने