उपजिलाधिकारी ने एक विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए परियोजनाओं की खूब सराहना किया।जमानियां। उपजिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंचकर एक विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए। वैज्ञानिक मॉडलों और परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने छात्राओं के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। और उन्हें अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं की प्रतिभा को देखा। प्रोजेक्ट्स के माध्यम से छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किए। अवकलन के दौरान उपजिलाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उनके प्रोजेक्ट्स की खूबियों के बारे में पूछा। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को अनुशासन और कड़ी मेहनत से भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। चौरसिया ने कहा कि छात्राओं को वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझने और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना भी इस प्रदर्शनी का उद्देश्य है। उक्त मौके पर प्रधानाचार्या सरिता जयसवाल राजकीय, नेहा वर्मा, अंजली झा, संगीता, दरकशा बानो, अपराजिता, श्रद्धा त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें