Top News

*आल इंडिया पब्लिक रिलेशंस सोसायटी का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार देहरादून में 13-15 दिसंबर को* *’सशक्‍त विकास : मूल्‍यों के संरक्षण के साथ, जनसंपर्क का विजन 2047 के संदर्भ में’ पर होगा विमर्श**वाराणसी 25 सितंबर।* पब्लिक रिलेशंस सोसायटी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में होगा। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता एवं चैप्टर के अध्यक्ष अनिल के जाजोदिया ने बताया कि इस बार देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय 47वें पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी की राष्ट्रीय अधिवेशन की थीम ’ सशक्‍त विकास : मूल्‍यों के संरक्षण के साथ - जनसंपर्क का विजन 2047 के संदर्भ में ’ होगी। अधिवेशन में अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित व्याख्यानों का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्कृति, जनसंपर्क, मीडिया स्किल डेवलपमेंट, जन संचार, एथिक्स, इमर्जिंग इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रेपुटेशन, आत्मनिर्भर भारत आदि मुद्दे शामिल होंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के जनसंपर्क एवं संचार प्रतिनिधि, आईटी सीएसआर एंड मार्केटिंग एक्सपर्ट्स, अकादमी, एडवरटाइजिंग एक्सपर्ट्स, पत्रकार, स्वयं सहायता समूह, मास कम्युनिकेशन/पीआर स्टूडेंट, डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स आदि शामिल हो सकते हैं।इस अवसर पर पीआरएसआई नेशनल अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें हाउस जर्नल (हिंदी), हाउस जनरल (इंग्लिश), न्यूजलेटर (इंग्लिश) न्यूज लेटर (हिंदी), ई-न्यूज लेटर, स्पेशल प्रेस्टीज पब्लिकेशन, कॉफी टेबल बुक, कॉर्पोरेट वेबसाइट, पब्लिक रिलेशंस इन एक्शन (केस स्टडी) मोस्ट इंप्रेसिव इवेंट मैनेजमेंट तथा वेस्ट पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम, कॉर्पोरेट फिल्म (हिंदी), कॉरपोरेट फिल्म (इंग्लिश), सोशल मीडिया फार पीआर एंड ब्रांडिंग आदि कई प्रमुख श्रेणियों में नेशनल अवार्ड दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चैप्टर सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बतलाया कि पब्लिक रिलेशन एजुकेशन के क्षेत्र में ‘मोस्ट वैल्यू ऐडेड पब्लिक रिलेशंस प्रोग्राम, आउटस्टैंडिंग पीआर मॉस कम्युनिकेशंस इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी,बेस्ट पब्लिक रिलेशंस /मास कम्युनिकेशन जर्नल, वेस्ट पब्लिक रिलेशन/मास कम्युनिकेशन बुक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के क्षेत्र में बेस्ट पीएसयू इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, बेस्ट प्राइवेट सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन इंप्लीमेंटिंग सीएसआर, वेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर चाइल्ड केयर, बेस्ट सीएसआर प्रोजेक्ट फॉर वोमेन डेवलपमेंट, आत्मनिर्भर भारत के तहत वेस्ट ऑर्गेनाइजेशंस एफोर्ट्स फॉर प्रमोटिंग आत्मनिर्भर भारत, सहित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई नेशनल अवेयरनेस कंपैन एवार्ड तथा पुष्पेंद्र पाल सिंह मॉस कम्युनिकेशन एंड पीआर टीचर ऑफ ईयर एवार्ड के लिए भी गठित चयन कमेटी के स्क्रीनिग के उपरांत ही चयनित किया जाएगा।ज्ञातव्य हो कि पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया जनसम्पर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की एक राष्ट्रीय स्तर की 70 वर्ष पुरानी संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में अहमदाबाद, भोपाल, भुबनेश्वर, चंडीगढ़, चैन्‍नई, दिल्ली, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला, तिरुपति, वाराणसी, विशाखापत्तनम, जम्मू, अमरावती और वर्धा सहित 25 चैप्टर देशभर संचालित हैं। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने