Top News

*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी*दिनांक-26.09.2025*विषयः-*मिशन शक्ति फेज़-05 के तहत गोमती जोन के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष जागरूकता अभियान।* दिनांक 20.09.2025 को मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज़-5.0 का शुभारंभ किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 21.09.2025 को श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5 का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया गया।इस अभियान के अंतर्गत गोमती जोन के सभी थानों की एण्टी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, 112, 1076, 1098, 102 एवं 108 आदि की जानकारी प्रदान की जा रही है।नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, सशक्त नारी–सशक्त प्रदेश के संदर्भ में महिला सुरक्षा केंद्र थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस टीम द्वारा नारी शक्ति की ताकत, साहस और दृढ़ता को बनाए रखने हेतु रानी बाजार मार्केट, थाना राजातालाब में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला संबंधी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया।थाना बड़ागाँव क्षेत्रान्तर्गत ईसीपुर प्राथमिक विद्यालय व क्षेत्र में महिला चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र के 360 डिग्री कार्यक्रम से अवगत कराया गया। यहाँ बताया गया कि शिकायत दर्ज करने से लेकर काउंसलिंग एवं कानूनी मार्गदर्शन तक की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090, 1930, 1076, 1098 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा समाज में बढ़ते साइबर अपराध के प्रति सचेत किया गया।थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति फेस-05 के तहत महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 102, 181, 1076 आदि के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही प्रमुख योजनाओं जैसे मातृ वंदना योजना, सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना आदि की जानकारी भी दी गई।।थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवराई में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजना व हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,1930 व अन्य हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी के साथ ही थाने पर नव निर्मित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई ।थाना जंसा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खरगूपुर, मनियारीपुर, हाथीबरनी एवं बेसहपुर में महिला सुरक्षा केंद्र की टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर महिलाओं की शक्ति, साहस और दृढ़ता को बनाए रखने हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा केंद्र की जानकारी दी गई। साथ ही 360 डिग्री कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1076, 112, 102, 108 और वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस प्रकार मिशन शक्ति फेज़-5.0 के अंतर्गत जनपद वाराणसी में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति प्रेरित कर जागरूक किया जा रहा है।*सोशल मीडिया सेल**पुलिस उपायुक्त**गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी* रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने