वाराणसी काशी दीप विजन --प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समापन पर पिण्डरा मे वितरित हुआ प्रमाण पत्र वाराणसी -- विकासखण्ड पिण्डरा के ग्राम सभा व न्याय पंचायत गड़खड़ा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत आयोजित दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समापन पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी बीएचयू रत्नेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के साथ साथ बेहतर उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बने। जिससे समाज के साथ परिवार का भी विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जब फल और सब्जियों के दाम कम हो जाते हैं, उस समय उसे संरक्षित करके एवं पदार्थ बनाकर सभी प्रशिक्षित कल के उद्यमी अच्छे मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। उद्योग विभाग के सलाहकार अजय कनौजिया ने कहा कि गांव के विकास में यह कड़ी जहां रोज रोजगार प्रदान करेगी वहीं आसपास के लोगों के लिए बेहतर रोजगार भी मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण विभाग की भूमिका इस दिशा में सराहनीय रही। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में पूर्ण सहयोग रहेगा।इस समापन कार्यक्रम में भावी उद्यमियों को ग्राम प्रधान, जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल, सलाहकार उद्योग विभाग अजय कन्नौजिया एवं सम्मानित सदस्य गुड्डू सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समापन के अवसर पर जिला रिसोर्स पर्सन विक्की जायसवाल पंचायत सदस्य एवं स्थानीय वरिष्ठ जनों के साथ विभागीय कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।समापन कार्यक्रम का संचालन खाद्य प्रसंस्करण सुपरवाइजर अरुण सिंह ने किया। प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें