Top News

वाराणसी -- अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में एक व्यक्ति एक पेड़ के अन्तर्गत हुआ पौधरोपण वाराणसी --श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्द पुर‌ परिसर वाराणसी में मंगलवार को 100 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा महाविद्यालय में एक व्यक्ति एक पेड़ के अंतर्गत लेफ्टिनेंट उषा बाल चंदानी, कैडेटों,पीआई स्टाफ सूबेदार प्रकाश राय, हवलदार सत्येन्द्र कुमार द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया और साथ ही उनके देखभाल हेतु संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर उषा बालचंदानी ने कहा कि हमारा अस्तित्व पौधों से है, पौधे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन, फल, फूल, भोजन, लकड़ी आदि प्रदान करते हैं। परीस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में भी इनका महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी एक पेड़ अवश्य लगायें और अपनी धरती को संरक्षित करें। लोगों को जागरूक करें कि वे एक पौधा अवश्य लगाएं,जिससे हमारी धरती हरी भरी बनी रहे।इस कार्यक्रम का संचालन सीनियर कैडेट पूजा गोंड द्वारा किया गया।इस अवसर पर कैडेट मोहिनी गोंड, आकांक्षा मिश्रा,अंकिता मिश्रा, किरण पटेल तथा अन्य एनसीसी कैडेट भी उपस्थित रहीं।इस कार्यक्रम के उपरान्त महाविद्यालय में 23.09.25 से 27.09.25 तक चलने वाले पांच- दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रो. आभा सक्सेना द्वारा अरविंद और श्रीमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।इस कार्यक्रम का कुशल संचालन केन्द्र की सह समन्वयक डा.उषा बालचंदानी ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. दुर्गा गौतम, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. आराधना श्रीवास्तव, डा.शालिनी श्रीवास्तव इत्यादि अनेक प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा छात्राएं उपस्थित रहीं। इस कार्यशाला के प्रथम दिवस पर लगभग 45 छात्राओं ने हिस्सा लिया।फोटो -03- पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने