वाराणसी, महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक वाराणसी -- सेवा पखवाड़ा- 2025 स्वस्थ नारी, सशक्त नारी कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्र के निर्देशानुसार मंगलवार को सलारपुर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु जिला समन्वयक रेखा श्रीवास्तव व प्रियंका राय के नेतृत्व में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बाल विवाह अधिनियम 2006 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1998, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, और 112 के बारे में विस्तार से जानकारी की गई तथा पम्पलेट वितरित कर योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्रेरित किया गया।मिशन शक्ति पेज 5.0 के उद्देश्य से नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन पर चर्चा किया गया तथा बेटा और बेटियों के मध्य लिंग के आधार पर किए जाने वाले भेदभाव और उसके दुष्प्रभाव एवं उसकी शिक्षा पर चर्चा की गयी। बाल विवाह होने के कारण बच्चों में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। घरेलू हिंसा से पीड़ित बेटियों व महिलाओं को कानूनी सहायता, नि:शुल्क काउंसलिंग व महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 108, 181, 1076,1930, 1998,112 आदि के बारे में जानकारी देते हुए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला समन्वयक रेखा श्रीवास्तव व प्रियंका राय, शम्भू नाथ रिसर्च फाउंडेशन संस्था से मयंक और रश्मि उपस्थित रहे।-महिलाओं को जागरूक करती महिला समन्वयक -महिलाओं को जागरूक करती समन्वयक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें