जमानियां में गंगा नदी के कई निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैंजमानियां में गंगा नदी के कई निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिससे ग्रामीण परेशान होने के साथ कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। खेतों में पानी घुस गया है। बताया जाता है। कि दोबारा गंगा नदी में जलस्तर बढ़ाव को देखते हुए। निचले इलाके में रहने वाले ग्रामीण परेशान होने को मजबूर हो गए है। पुनः दोबारा गंगा नदी के बढ़ाव को देखते हुए। तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा किए जाने लगा। इसके साथ ही बिना समय गंवाए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने व राहत सामग्री वितरित करने के बंदोबस्त का प्रयास में जुट गए है। इस बार गंगा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर से काफी ऊपर पहुँच सकता है। जिसके चलते आसपास के कई निचले इलाकों में बाढ़ देखा जा सकता है। यहां तक कि दोबारा खेतों में बाढ़ का पानी से डूब सकता है। जमानियां तहसील क्षेत्र के कई निचले इलाके गांव बाढ़ की चपेट में समा जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि गंगा नदी को बढ़ते देख प्रभावित इलाकों का दौरा किया जा रहा है। बाढ़ को देखते हुए। राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भी पहले से तैयारी में तहसील कर्मी जुटे हुए है। उधर किसान बसंत यादव, अशोक कुमार, राधेश्याम, रविन्द्र कुमार सहित आदि किसानों का कहना रहा कि दोबारा जलस्तर बढ़ने के कारण खेतों में खड़ी फसलें पुनः डूबने कि कगार पर पहुंचने को बेताब है। जलस्तर बढ़ाव होने पर ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान होने के दहलीज पर है। अबकी बार जलस्तर बढ़ने के कारण पशुओं के लिए चारे की कमी होगी। जिससे किसानों को उनके सामने भी संकट खड़ा होने को बेकरार है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण काफी चिंतित है। कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है। बताया जा रहा है। कि गंगा नदी दोबारा बढ़ने के कारण तेजगति से बढ़ रही गंगा नदी के चलते श्मशान पूरी तरह से डूब जाने से अंतिम संस्कार करने वालों के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। गंगा घाट जाने वाले रास्ता पर ही अंतिम संस्कार करने को मजबूर हो गए है। इसके साथ साईनाथ मंदिर के सीढ़ियों और उसके चारों तरफ जलमग्न होने के कारण पूजन अर्चन करने वालों के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हो चुकी है। फोटोश्मशान घाट पूरी तरह से डूबी, साईनाथ मंदिर की सीढ़ियों पर पानी चढ़ा पूजन अर्चन करने वालों के लिए मुसीबत, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें