Top News

जमानिया,काशी दीप विजन,दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।जमानियां। दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कोतवाली में शांति समिति की बैठक उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। बताया जाता है। कि शुक्रवार की शाम को कोतवाली स्थित मीटिंग हाल में दुर्गा समिति पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार सौहार्द पूर्वक मनाया जाए। और तेज आवाज वाले डीजे का प्रयोग न किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसे शालीनता के साथ मनाएं। दशहरा पर्व को लेकर कोतवाली मीटिंग हाल में शुक्रवार की शाम आयोजित किया गया। जिसमें दुर्गा समिति पदाधिकारियों के सामने आने वाली समस्याओं गंभीरता के साथ लेते हुए। तत्काल समाधान कराने के लिए विभागीय कर्मियों को मौके पर पहुंचकर किए जाने की अपील किया गया। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने उपस्थित दुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने अपील करते हुए। कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल विवादित स्थलों या बिजली के तारों के नीचे न लगाने और पंडालों में पानी व बालू जैसी सुरक्षा सामग्री रखने की हिदायत दी। साथ ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति बनाए रखने और डीजे का प्रयोग न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के तहत किया जाए। उक्त बैठक में कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, नगर पालिका परिषद से विजय शंकर राय, पांडेय, दीपक मिश्रा, नीरज अनुरागी, सुधीर सहित आदि पुलिस कर्मियों के साथ व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता,हरिओम शर्मा, सागर, रमाकांत, हनी कुमार,,पंकज निगम, सुरेश वर्मा, बब्बन कन्नौजिया, डब्बू आदि दुर्गा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने