Top News

वाराणसी "विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस " पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन वाराणसी -- उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के राजर्षि सेमिनार हाल में मनोविज्ञान विभाग द्वारा" विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस " के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्महत्या जैसे गंभीर सामाजिक और मनोवैज्ञानिक मुद्दे पर जन जागरूकता फैलाना और रोकथाम के उपायों पर चर्चा करना था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समन्वयक संगीत चिकित्सा एवं शोध केंद्र के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर दुर्गेश कुमार उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट कॉग्निटिव बिहेवियर थैरेपिस्ट एवं ईएमडीआर विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मण यादव के साथ साथ मनोवैज्ञानिक डा.संजीव कुमार सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। स्वागत उद्बोधन में मनोविज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्गेश कुमार उपाध्याय ने संगीत चिकित्सा के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने और अवसाद को कम करने की प्रभाव शीलता पर अपना विचार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर लक्ष्मण यादव ने आत्महत्या की प्रकृतियों को रोकने में वैज्ञानिक परामर्श तकनिकों तथा व्यवहारिक चिकित्सा की भूमिका पर प्रकाश डाला।अतिथि वक्ताओं के साथ साथ मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों स्वाति सिंह, कोमल श्रीवास्तव, शेफाली, काजल, आस्था गुप्ता, अतिथि मिश्रा और रितु ने अपने व्याख्यान में आत्महत्या उसके कारण एवं निवारण पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम में मनोविज्ञान विषय के विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक अत्यंत प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।जिसमे मनोविज्ञान के विद्यार्थी अंजली सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रितेश पटेल, तनु, श्रेया, अदिति, आस्था, स्नेहा, कोमल और शेफाली ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का संयोजन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डा. मीनाक्षी सिंह द्वारा किया गया। मंच संचालन मनोविज्ञान के विद्यार्थियों मिस यशस्वी सिंह और मिस दीक्षा श्रीवास्तव ने किया। जिन्होंने अपनी सुसंयोजित प्रस्तुति से कार्यक्रम को प्रभावी एवं आकर्षक बनाया। कार्यक्रम के अन्त में डा. अनुराग उपाध्याय सहायक प्राध्यापक एवं आयोजन सचिव ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. मनोज प्रकाश त्रिपाठी, यूजीसी इंचार्ज प्रो. डीके सिंह, प्रो. अनिल कुमार सिंह,हेड अर्थशास्त्र विभाग, डा. रूबी सिंह, डा. देवेश चंद्र, डा. चंद्रशेखर, वंश गोपाल, डा.विनय कुमार यादव,डा.श्वेता,डा. चंचला सिंह शोधार्थी एवं विद्यार्थी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संगोष्ठी ने प्रतिभागियों को आत्महत्या रोकथाम के महत्व और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के उपायो के प्रति गहन रूप से संवेदन शील किया।आत्महत्या रोकथाम पर सम्बोधित करते मनोवैज्ञानिक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने