Top News

काशी विद्यापीठ : शिक्षाशास्त्र विभाग में वित्तीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित वाराणसी। शिक्षाशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को वित्तीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडियन बैंक की सीमा पाल ने भावी शिक्षकों को विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे युवाओं को वित्तीय जागरूकता की महती आवश्यकता है, जिससे वे भविष्य हेतु विभिन्न योजनाओं में निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने नवीन पेंशन योजना, सावधि जमा, प्रधानमंत्री बीमा योजना, समूह बीमा, म्यूच्युअल जमा आदि की जानकारी दी। साथ उन्होंने जनधन जमा योजना के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने कहा कि हमारे भारतीय साहित्य में धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष रुपी चार पुरुषार्थों का वर्णन मिलता है। इसमें अर्थ की महत्ता वर्तमान समय में अत्यधिक प्रासंगिक होती जा रही है, क्योंकि अर्थ के माध्यम से हम अपने जीवन को सरल एवं सुगम बना सकते हैं। रोटी कपड़ा एवं मकान व्यक्ति की प्राथमिक आवश्यकताएं हैं, जिसे अर्थ के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। कहा जाता है कि धन को बचाना है धन कमाना है। अतः हमें धन कमाने के साथ ही साथ धन बचाने पर भी विशेष ध्यान देने जरूरत है। संचालन डॉ. विनय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिलाषा जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. रमाकांत सिंह, डॉ. राखी देब, डॉ. ध्यानेंद्र मिश्र, डॉ. ज्योत्सना राय, डॉ. वरुण कुमार भास्कर, डॉ. पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने