Top News

आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी श्री हिमांशु नागपाल ने विकास खण्ड हरहुआ के सभागार में विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधान गण से संवाद किया गया। ग्राम प्रधान संग हुए इस संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी ग्राम प्रधानों से अपने ग्राम सभा को स्वच्छ रखने, शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अविलम्ब शत प्रतिशत कराने एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने हेतु विशेष बल दिया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा कक्ष की स्थिति,शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति,आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार वितरण,अपात्र अंत्योदय कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्तीकरण,बिजली,सड़क, जल जीवन मिशन,ग्राम पंचायत में साफ- सफाई, RRC सेंटर का संचालन,वृद्धा, विधवा, दिव्यांगजनो की पेंशन आदि विषय में ग्राम प्रधानों से संवाद कर मिली शिकायतों पर संबंधित विभाग को अभिलंब निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने स्पॉन्सरशिप योजना,टीवी मुक्त ग्राम,फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री,पीएम सूर्य घर योजना से वंचित परिवारों को लाभान्वित कराने हेतु ग्राम प्रधानों से आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी0 सी0 एनआरएलएम पवन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार, सीडीपीओ दिलीप केसरी, पशु डॉ आशिष कुमार वर्मा,एडीपीआरओ राम उदय यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) रबी कुमार सिंह,ए डी ओ (पंचायत) रबी सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी संख्या शैलेन्द्र सिंह,सहित ब्लॉक व तहसील स्तर के कर्मचारी , अधिकारी तथा विकासखंड के प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव, संजय कुमार , संजय सिंह पटेल, खरपत्तू यादव , इंद्रजीत प्रसाद, सहित लगभग सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। संजना की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने