वाराणसी-- सिगरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाने वाले को किया गिरफ्तार वाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में लूट, चोरी, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने वाले अभियुक्त शिवम कुमार उर्फ शिवम साहनी उर्फ विक्की पुत्र सरजीत बिन्द निवासी निराला नगर लेन नं0-06 शिवपुरवा सिगरा वाराणसी को शुक्रवार को सिगरा थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त शिवम कुमार को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया की शिवम कुमार उर्फ शिवम साहनी उर्फ़ विक्की पुत्र सरजीत बिन्द ने पूछने पर बताया कि मैं और आवेदिका एक ही मोहल्ले में के रहने वाले हैं। हम लोगों में लगभग पिछले दस वर्षो से आपस में बातचीत चल रही थी। वर्ष 2023 से हम लोगों में शारीरिक संबंध आपसी सहमति से बना था। तभी से हम लोग अक्सर मिला करते थे। अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 69,351(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 रोहित तिवारी, उ0नि0 अभय कुमार गुप्ता, म0उ0नि0 प्रीती कुमारी,का0 पंकज यादव,का0 जयप्रकाश आदि शामिल रहे गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें