वाराणसी सेंट्रल बार अध्यक्ष ने जारी की प्रेस विज्ञप्तिवाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश कुमार दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मौजूदा विवादास्पद घटनाक्रम और अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी।प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अन्याय व उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।श्री दुबे ने बताया कि हाल ही में जो घटनाएँ सामने आई हैं, वे चिंताजनक हैं और अधिवक्ता समाज को एकजुट होकर इनके खिलाफ खड़ा होना होगा। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी अपेक्षा की कि अधिवक्ताओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ न्यायोचित कार्यवाही की जाए।सेंट्रल बार अध्यक्ष ने कहा कि बार एसोसिएशन किसी भी अधिवक्ता के शोषण या उत्पीड़न पर चुप नहीं बैठेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी। रिपोर्ट: नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें