*दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को वकीलों ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा,पुलिस छावनी में तब्दील हुई कचहरी* वाराणसी में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों की पिटाई की गई। जिससे कचहरी में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ जुट गई।कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने बड़ागांव थाने पर तैनात दरोगा मिथिलेश समेत चार पुलिसकर्मियों को दौड़ा- दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। मामले को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में दरोगा को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बड़ागांव थाने में जमीन के प्रकरण में विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर मंगलवार को भी दरोगा और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हुआ। और मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गया।घटनास्थल पर डीएम सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा बार के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे हैं। पूरी कचहरी को छावनी में तब्दील किया गया है। कमिश्नरेट की पांच थानों की फोर्स मौके पर तैनात है। दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें