Top News

अस्सी स्थित क्युरिटीका फाउंडेशन एन्ड द आर्ट गैलरी, राणा जी मूवमेंट सभागार में दिनाँक 15 सितंम्बर 2025 को माध्यान्ह 12 बजे गुजरात ललित कला अकादमी के चयनित दो छायाकारों डिम्पल पंचोली और घनश्याम कहार की एकल प्रदर्शनी का आयोजन कलादीर्घा के दोनों खंडो आ और ब में किया गया है। इस प्रदर्शनी का उदघाटन राज्य ललित कला अकादमी उत्तरप्रदेश के अध्य्क्ष डॉ0 सुनील कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ उद्योगपति व समाजसेवी श्री श्यामकृष्ण अग्रवाल, प्रतिष्ठित छायाकार बिनय रावल, एवम मनीष खत्री, कलाकार अजय उपासनी, गैलरी के संरक्षक श्री शेरू सिंह राणा और कलाविद डॉ0 शशि कान्त नाग के द्वारा किया गया है । प्रदर्शनी में स्वर्ण पत्थरो के भावपूर्ण रूपो के फोटोग्राफी मेकन गोल्ड और मेरी दृष्टि शीर्षक से फोटोग्राफी और चित्रकला का फ्यूजन प्रदर्शनी का आयोजन है। उद्घाटन अवसर पर कला सृष्टि के निर्देशक, प्रेम नारायण सिंह, कला निर्देशिका संगीता घनश्याम, पद्मिनी मेहता, फोटोग्राफर सुबोध कुमार, फोटो जुओर्नलिस्ट श्री मयूर भाई, कला प्रशंसक योगेश अग्रवाल और अनेक कलविद्यार्थी उपस्थित रहे।स्वर्णिम आध्यात्मिक आभा से युक्त डिम्पल पंचोली के छाया चित्र ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जबकि घनश्याम कहार गुजराती परिवेश के त्योहारी कालखंड के मनुष्यों की दैनिक जीवन को अपने कैमरे से कवर किया है। कला प्रशंशक श्री श्यामकृष्ण अग्रवाल ने सभी छायाचित्रकारों को शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन राणा शेरू सिंह ने किया। भवदीय एस के नाग, रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने