वाराणसी,- सिगरा पुलिस ने 30 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 30 पाउच देशी शराब विन्डीज लाइम प्रत्येक 200 एमएल ( कुल छ: लीटर) व 260/नगदी किया बरामद वाराणसी -- जनपद में लूट, चोरी,छिनैती, मादक पदार्थों व अवैध शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा की पुलिस टीम द्वारा बुधवार को कैन्ट ओवर ब्रिज के नीचे पिलर नम्बर 57 के पास से 30 पाउच अवैध देशी शराब विन्डीज लाइम के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि कैंट पर बुधवार को जब चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो सफेद धारीदार शर्ट व काले रंग की पैंट पहने हुए हैं। जो रोडवेज बस स्टैंड के पीछे आर्केडिया होटल के तरफ जाने वाला रास्ते पर बस की आड़ में खड़ा है, और अपने हाथ में एक प्लास्टिक का सफेद झोला लिए हुए हैं। तभी सिगरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। झोले की तलाशी लेने पर 30 पाउच अवैध देशी शराब विन्डीज लाइम (कुल छ: लीटर) व 260/नगदी बरामद किया गया।कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि मेरे पास जो तीव्र मसालेदार शराब है, उसे बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचता हूं।पकड़े जाने के डर से मैं भाग रहा था। पर आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया। नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम राजू पुत्र प्रेम निवासी ग्राम सैदपुर थाना सैदपुर गाजीपुर बताया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पुष्कर दूबे चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 प्रशान्त कुमार बन्धु, हे0का0 राम समुझ यादव,का0 शिवनारायण आदि शामिल रहे।फोटो -01- गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें