मुख्यमंत्री ने आन लाइन मिशन शक्ति-5 वें का शुभारंभ किया एवं त्योहारों में कड़ी सुरक्षा का दिया निर्देश। जमानिया काशी दीपक विजन-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण के आनलाइन शुभारंभ की। जिसके बाद कोतवाली परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र को फूलों और गुब्बारों से सजावट कराने के पूरी सुविधा मुहैया कराने के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह उसे संचालित कराया। इस दौरान उन्होंने ने कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत आने वाले फरियादियों के साथ न्याय संगत कार्यवाही किया जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात रहने के लिए निर्देश दिए।सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ किया। जिसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय संगत कार्यवाही किया जाना है। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इस विशेष अभियान की सफलता के लिए विस्तृत निर्देश दी गई। कि उपद्रवियों, अराजक तत्वों व बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए। कहा कि पुलिस कर्मियों को ऐसे तत्वों से उन्हीं की भाषा में निपटा जाए। जिसके लिए बार-बार सतर्कता बरते जाने को कहा। मिशन शक्ति केंद्र में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता बरतें और सक्रिय रहने के लिए निर्देश दिया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें