Top News

*चंदौली से बड़ी खबर* मुगलसराय पुलिस ने 32 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो तस्कर दबोचेचंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत मुगलसराय कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 32.970 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चकिया तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ऑटो से दो व्यक्ति उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं। कुछ ही देर बाद जीटी रोड हाईवे से आ रहा संदिग्ध ऑटो दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया।चेकिंग में ऑटो की छत में बने कैबिन से कुल 15 पैकेट प्लास्टिक में लपेटा हुआ 32.970 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज साव (निवासी गोरखपुर, वर्तमान में राउरकेला, उड़ीसा) और राहुल कुमार (निवासी गोपालगंज, बिहार) के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर वाराणसी लाकर बेचते हैं और मुनाफे को आपस में बांट लेते हैं।इस मामले में थाना मुगलसराय पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, मनोज कुमार तिवारी, संजय कुमार राय, कांस्टेबल विशाल वर्मा व हेड कांस्टेबल भूपेश कुमार शामिल रहे।यह कार्रवाई पुलिस की उस सक्रियता को दर्शाती है जिसके तहत जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। नवीन सिंह की रिपोर्ट।

Post a Comment

और नया पुराने