Top News

*चन्दौली पुलिस की बड़ी कामयाबी : 1 करोड़ 40 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*चन्दौली। अलीनगर थाना पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को बिहार मद्य निषेध इकाई पटना से सूचना मिली थी कि पंजाब से शराब लेकर एक ट्रक वाराणसी-चन्दौली मार्ग से बिहार की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सिन्घीताली पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। कुछ देर बाद नीले-पीले तिरपाल से ढका ट्रक आता दिखा। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।तलाशी लेने पर ट्रक में रखी 107 बोरी बुरादे के नीचे छिपाकर शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने जब गिनती की तो कुल 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। बरामद ब्रांड में रॉयल चैलेंज व मैकडॉवेल की अलग-अलग साइज की बोतलें शामिल थीं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान –1. गुरदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी डांव टुंडली, थाना पंजोखरा साहिब, जिला अंबाला (हरियाणा), उम्र 38 वर्ष।2. गुरपाल सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी रानी माजरा, थाना साहिबजादा अजीत नगर (पंजाब), उम्र 42 वर्ष।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब-हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचते हैं। बिहार में शराबबंदी के कारण तस्करी से उन्हें मोटा मुनाफा मिलता है।बरामदगी में शामिल सामान –6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (रॉयल चैलेंज व मैकडॉवेल विभिन्न पैकेजिंग में)ट्रक वाहन संख्या PB 11 BY 792502 मोबाइल फोनइस संबंध में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 432/25 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है। ब्यूरो नवीन सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने