वाराणसी--चेतगंज पुलिस ने गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में अपराध व अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने, लूट, छिनैती, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के कुशल नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा की टीम द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अनिकेत चौहान पुत्र अवधेश चौहान निवासी ग्राम एकौनी पोस्ट खरौजा थाना बबुरी जनपद चंदौली को अमर उजाला तिराहा से लकड़ मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अनिकेत चौहान को रविवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि 27 अगस्त 2025 को थाना चेतगंज मे यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी बनाम देवेंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा व अनिकेत चौहान के नाम से तहरीर पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना थाना जैतपुरा वाराणसी के बृजेश मिश्रा के द्वारा की जा रही थी। चेतगंज पुलिस को जब मुखबिर से सूचना मिली तो टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को अमर उजाला तिराहे के पास से आज गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चेतगंज के 3(1)यूपी गैंगस्टर एक्ट व 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त है। अमित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 संदीप चौरसिया,का0 अनिल कुमार,का0 ब्रह्मानन्द,,का0 सत्येन्द्र कुमार,का0 रविदत्त आदि शामिल रहे अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते प्रभारी निरीक्षक चेतगंज वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें