1-- राजकीय पुस्तकालय में बोलती कलम साहित्यिक संस्था के प्रथम वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन वाराणसी -- अर्दली बाजार स्थित जिला राजकीय पुस्तकालय में रविवार को बोलती कलम साहित्यिक संस्था के प्रथम वार्षिकोत्सव "तेरा तुझको अर्पण"की भावना से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में आ0 राम सुधीर सिंह, आ0 डा.चन्द्रभाल सुकुमार, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व न्यायाधीश मुम्बई आ0 आरडी गौतम विनम्र,आ0 बुद्धदेव तिवारी,आ0 कंचन सिंह परिहार,आ0 संदीप शर्मा सरल आदि लोग मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य धीरज द्विवेदी याज्ञिक के मंगलाचरण और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इस मौके पर संजय राय साईं ने बहुत ही गर्म जोशी से अतिथियों का स्वागत किया। सभागार में उपस्थित हिंदी सेवा से जुड़े विशिष्ट साहित्यकारों और महान विभूतियों को बोलती कलम पटल पर गत वर्ष आयोजित किए गए साहित्यिक सांस्कृतिक और नवीनतम कार्यक्रमों से बोलती कलम की एक वर्ष के शानदार सफर से अवगत कराया गया। कवियों का संगम पॉडकास्ट, मनन से मानस, अपने राम, कथाकारिता, जुगलबंदी दो मंचों के कलमकारों का समागम और राष्ट्रीय सामाजिक और विशेष दिवसों पर किए गए विविध कार्यक्रमों के प्रतिभागी और सहभागी साहित्यकारों की उपस्थिति, मार्गदर्शन और सहयोग अत्यंत प्रशंसनीय एवं वंदनीय रहा।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रसिद्ध पुस्तक"बोलती काव्य धारा " का लोकार्पण भी किया गया।देवाधिदेव महादेव को समर्पित बोलती कलम मंच के प्रथम वार्षिकोत्सव में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय कवि डॉक्टर नीरज चौधरी नीर, किरण अग्रवाल, आरएस लास्टम, डॉक्टर ऋतु पाण्डेय त्रिधा, डॉ. शशि जायसवाल,डा. शिवनाथ सिंह, ओमप्रकाश लटियाल, बुद्धदेव तिवारी, सोनी बरनवाल, पूनम सिंह प्रिय, डॉ. बबिता किरण, सूर्यपाल नामदेव चंचल, रेखा संखवार स्मृति, रश्मि शरद, हृदेश पालीवाल, उर्मिला रायकवार उर्मी, अशोक कुमार बरनवाल, प्रवीण श्री प्रखर, सुंदरम फतेहपुरी, नेहा शिवम सक्सेना, मधु गुप्ता, दिनेश दत्त पाठक, जयशंकर सिंह, कुमार महेंद्र, आरडी गौतम विनम्र, कंचन सिंह परिहार, गिरीश पाण्डेय, कुसुम रानी सिंघल, राम सुधीर सिंह, डॉ. चंद्रभाल सुकुमार, आदि लोगों की उपस्थिति प्रेरणादायक रही।इस कार्यक्रम का संचालन आ0 कुसुम रानी सिंघल ने व धन्यवाद ज्ञापित संजय राय साईं ने किया।पुस्तक का लोकार्पण करते अतिथिगण वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें