वाराणसी--सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन वाराणसी -- विकास भवन के सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन अविनाश अग्रवाल अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा किया गया जिसमें विशाल यादव रिजर्व बैंक आफ इंडिया, सोनिका राणा डीडीएम नाबार्ड, सहित शासकीय विभाग अध्यक्ष सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में इस वित्तीय वर्ष 2025- 26 के जून तिमाही में जनपद का ऋण जमा अनुपात 57.50% दर्ज किया गया जिसे अध्यक्ष द्वारा बढ़ाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। वार्षिक योजना 25-26 में जून 2025 तक मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लक्ष्य 140%, एक जनपद एक उत्पाद योजना में 193% की उपलब्धि बैंकों द्वारा की गई। सीडीओ हिमांशु नागपाल द्वारा जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया गया कि अस्वीकृत आवेदनों का पुनरीक्षण किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में 92% की उपलब्धि पाई गई। लम्बित समूह की आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने हेतु अध्यक्ष द्वारा सलाह दी गई। महात्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लम्बित आवेदनों को बैंकों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।अन्त में अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।फोटो -04-बैठक करते सीडीओ, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें