Top News

वाराणसी- गोमती जोन के सभी थानो द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान वाराणसी --मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत गोमती जोन के समस्त थानो की पुलिस टीमों द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 20,09.2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेस 5.0 का शुभारम्भ किया गया था। इसी क्रम में21.09.2025 को पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गोमती जोन के सभी थानो की एण्ट्री रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी स्वालंबन एवं नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें हेल्पलाइन नंबर- 181,112,1076,1098,102 एवं 108 आदि की जानकारी प्रदान की गयी। थाना राजातालाब स्थित महिला सुरक्षा केंद्र पर विभिन्न ग्रामों की महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित कर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राजातालाब दयाराम एवं महिला सुरक्षा केंद्र टीम द्वारा महिलाओं को उपलब्ध सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इस मौके पर आई कुछ शिकायतों का निस्तारण भी किया गया।तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया गया।थाना जन्सा पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र के360डिग्री कार्यक्रम के बारे में बताया गया।यहां बताया गया कि शिकायत दर्ज करने से लेकर काउंसलिंग एवं कानूनी मार्गदर्शन तक की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर- 112,1090,1930,1076.1098 आदि के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के बेचू चौधरी ज्ञानदीप जूनियर हाई स्कूल में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। इसी क्रम में थाना फूलपुर के अंतर्गत पिंडरा के दुर्गा पण्डालों में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। थाना कपसेठी क्षेत्र के अंतर्गत महिला सुरक्षा केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वालंबन के संकल्प के तहत महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र की कार्यवाहियों की जानकारी दी गई। इस प्रकार मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत जनपद वाराणसी की विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों की माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के प्रति प्रेरित कर जागरूक किया गया।फोटो -03- जागरूकता पम्पलेट प्राप्त कर रही महिलाएं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने